अपनी एके-47 गन के साथ ढेर हुआ आनंदपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
करीब डेढ़ साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के शनिवार देर रात चुरू जिले के मालासर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। इस एनकाउंटर में पुलिस के
दो जवान भी घायल हुए है।
डीजीपी मनोज भट्ट ने भी आनंदपाल की एनकाउंटर में मौत की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार,आनंदपाल के भाई को इससे पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था जिसके बाद पुलिस को उसका ठिकाना ढूंढ पाने में बड़ी कामयाबी मिली। देर रात करीब 11:30 बजे आनंदपाल और पुलिस के बीच चूरु के मालासर में हाईवे किनारे एक घर में मुठभेड़ हुई जिसके बाद आनंदपाल को ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में आनंदपाल की ने अपनी तरफ से भी एके-47 बंदूक से करीब 100 राउंड फायर भी किए।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आनंदपाल को घेरने की रणनीति बनाई और रतनगढ़ के पास मालासर में पुलिस टीम ने आनंदपाल को मार गिराया। इस दौरान आनंदपाल तथा उसके गुर्गों के बीच काफी देर तक गोलियां चली। इसमें पुलिस के दो जवान भी घायल हुए है। घायलों को पहले मालासर अस्पताल ले जाया गया उसके बाद उन्हें देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
इस एनकाउंटर के दौरान आनंदपाल को छह गोलियां लगी थी। इस दौरान उसके दो साथी गटू और देवेंद्र को पुलिस ने जिन्दा पकड़ लिया है। हालांकि ये दोनों घायल है। इस एनकाउंटर के बाद सीकर, चुरू, बीकानेर और जयपुर से भी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए।