फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी पहुंची पैतृक गांव, एसओजी के निशाने पर

Mon, 26 Jun 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह।
विज्ञापन
एसओजी व पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी सोमवार सुबह पैतृक गांव सांवराद पहुंच गई है। आनंदपाल की बेटी चरणजीत बीते डेढ़ वर्ष से एसओजी के निशाने पर है इसलिए उसे कभी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चरणजीत लंबे समय से दुबई में रह रही थी और उस पर अपने पिता आनंदपाल को जेल से भगाने में मदद करने का आरोप है। आनंदपाल को एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात्रि को चूरू के मालासर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया था। आनंदपाल पर पांच लाख रुपए का ईनाम था। 
विज्ञापन

एेसे भाग निकला था आनन्दपाल पुलिस की गिरफ्त से

आनंदपाल सिंह यूथ ब्रिगेड का फेसबुक पेज - फोटो : amar ujala
आनंदपाल 3 सितंबर, 2015 के दिन कोर्ट पेशी से लौटते वक्त आनंदपाल अपने दो साथियों श्रीवल्लभ और सुभाष मुंड के साथ परबतसर नागौर में पुलिस पर फायरिंग कर हिरासत से भाग निकला था। इस दौरान कई बार आनंदपाल के चुरु, नागौर, जयपुर और आसपास के जिलों में देखे जाने की सूचना मिली भी मिली।

इन्हीं में करीब साल भर पहले नागौर जिले में फिर से आनंदपाल नाकाबंदी को देख भाग निकला था। इस दौरान उसने फायरिंग की। जिसमें कमांडो फोर्स का जवान खुमाराम गोली लगने से शहीद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें