फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ये लगे आरोप

Fri, 16 Sep 2022 01:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आदर्श नगर थाने में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी है।
विज्ञापन
सांसद सुमेधानंद सरस्वती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के आदर्श नगर थाने में गुरुवार रात सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आदर्श नगर थानाधिकारी विष्णु कुमार खत्री ने बताया, इस संबंध में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के मंत्री जीववर्धन शास्त्री ने इस्तगासे के जरिए सांसद सुमेधानंद सरस्वती, देवेन्द्र कुमार और रविशंकर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दी।

विज्ञापन


आदर्श नगर थानाधिकारी ने बताया, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि सांसद गत दिनों आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चुने गए थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने व्यस्तता का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनकी जगह किशनलाल गहलोत को प्रधान नियुक्त किया गया। आरोप है कि सांसद ने प्रधान पद पर न रहते हुए फर्जी लेटर पैड छपवाए और बैठकें बुलाने लगे। साथ ही देवेंद्र कुमार और रवि शंकर गुप्ता पर सभा के बैंक खाते में जमा राशि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने के आरोप लगाए गए हैं।

थानाधिकारी ने बताया, संस्था की एसएसओ आईडी को सरेंडर नहीं कर उसका दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले की जांच पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। सीआईडी सीबी की ओर से जांच की जाएगी और कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें