फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: विधायक रामलाल ने कहा- गायों की मौत पर मूकदर्शक बनी गहलोत सरकार, बीजेपी विधानसभा का घेराव करेगी

Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, राजस्थान बीजेपी 20 सितंबर को नींद में सोई गहलोत सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, लंपी वायरस धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के अंदर फैल चुका है। एक भी जिला ऐसा नहीं बचा, जहां लंपी वायरस से संक्रमित गायें न हो। प्रदेश के अंदर लाखों गायों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है, लेकिन अभी भी सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा, राज्य सरकार की तरफ से ऐसा कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, जिससे इस वायरस के ऊपर अंकुश लगाया जा सके या इस वायरस से गौमाता को बचाने के लिए कोई कारगर उपाय किया जा सके। किसान की आजीविका का आधार गौ माता थी, लेकिन गौ माता की मौत के बाद में उनकी आजीविका के सामने भी संकट पैदा हो चुका है। उन पशुपालकों को भी सरकार की तरफ से कोई मुआवजा देने की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सरकार के पास एसडीआरएफ में भी पैसा पड़ा हुआ है और सरकार जो शेष के रूप में पैसा वसूल करती है, वह भी सरकार के पास इकट्ठा पड़ा हुआ है।

पिछले चार-पांच महीनों से गौशालाओं का अनुदान भी सरकार ने रोक रखा है। इन तमाम मांगों को लेकर 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है। 20 सितंबर को तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने का काम करेंगे और सरकार को जगाने का काम करेंगे। आवश्यकता इस बात की है कि इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी नहीं हुई तो फिर किसानों के साथ कब खड़ी रहेगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा, सिर्फ सरकार द्वारा किसानों के हित में मीठी-मीठी बातें करने से काम नहीं चलेगा। किसानों को राहत की आवश्यकता है, किसानों की जो हानि हुई है उस आने की क्षति पूर्ति करने की आवश्यकता है। आने वाली 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें