फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के नजदीकी नेता ने कहा, अध्यक्ष बनते ही देखने लगते हैं सीएम बनने के सपने

Fri, 12 Jan 2018 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस में सीएम पद के दावेदारी के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कायदा रहा है कि जो भी प्रदेशाध्यक्ष बनता है उसे कुछ नासमझ लोग सीएम बना देते है और वह भी उसी हवा में चलता रहता है। 
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि ये बात पार्टी के लिए अच्छी नहीं है। वह भी जब राजस्थान में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनकर आए थे तो कुछ लोगों ने उन्हें भी सीएम के तौर में प्रोजेक्ट किया, लेकिन वह बातों में नहीं आए और बाद में सीएम भी बने। 

गहलोत आज सीकर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी पद के लिए न तो लॉबिंग की और न ही मांग। पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे ईमानदारी से निभाया। आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सरकार में तो आए फिर सीएम की सोचेंगे

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : file photo
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर उठ रहे सवालों पर तंज कसा कि पहले सरकार तो आने दें, फिर सीएम के बारे में सोचना समझदारी है। 

उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रदेशाध्यक्ष बनता है, मीडिया के पांच—छह लोग उसके दोस्त बन जाते है और उसे सीएम बना देते है। वह भी हवा में चलता है। यह समझदारी नहीं है। यह तो खुद के समझने की भी बात है। 

उन्होंने कहा कि अभी तो कांग्रेस को मजबूत बनाने का वक्त है। इसके लिए जिला, तहसील और गांव तक संघर्ष करना होगा। तभी जनता विकल्प के रूप में कांग्रेस को वोट देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार से जनता परेशान है। जनता भाजपा के चार साल के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी और उसका फायदा कांग्रेस को उपचुनाव में मिलेगा। कांग्रेस तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें