फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार जयपुर में होगी हथिनी की मोतियाबिंद की सर्जरी

Fri, 26 May 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
elephant demo pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देश में पहली बार हाथी का मोतियाबिंद का ऑपरेशन जयपुर में जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। मेडिकल टीम गठित कर दी गई है। यह टीम रिपोर्ट देगी तब ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर की 44 साल की हथिनी 'लक्ष्मी' की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत पिछले कुछ समय से है। इसका इलाज भी चल रहा है। अब उसकी इस परेशानी को पूरी तरह से सही करने के लिए सर्जरी की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि यह सर्जरी देश की पहली सर्जरी होगी, जिसमें किसी हथिनी की आंख से मोतियाबिंद सही किया जा सकेगा। अपनी तरह के इस पहले ऑपरेशन को लेकर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की तरफ से पहल की जा रही है। इसके लिए हथिनी मालिक की रजामंदी जरूरी है।

हथिनी मालिक अब्दुल अजीज ने इस बारे में कहा कि लक्ष्मी का ईलाज चल रहा है। डॉक्टरों को दिखा रहा है, दवाई भी दे रहे हैं। हमारी तरफ से ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं है बस ये हमारे घर की सदस्य जैसी है। किसी भी तरह की परेशानी न हो बस यही डर लगता है। हमारे कहने पर  विभाग ने एक मेडिकल टीम बना दी है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही सब होगा।
विज्ञापन

 
उधर, विभाग ने मामले में मेडिकल बोर्ड के गठन की तैयारी कर ली है और आने वाले कुछ दिनों में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क  के वन्यजीवों के अस्पताल में उसकी सर्जरी की जाएगी। हथिनी मालिक से लेकर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की यही दुआएं हैं कि यह सर्जरी सफलता पूर्वक हो जाए। जिससे न केवल लक्ष्मी की आंखों को फिर से भरपूर रोशनी मिले बल्कि एक इतिहास भी बने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें