फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से बाहर आते ही यूं झल्लाया आसाराम

Sat, 19 Aug 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी आसाराम आज एक बार फिर झल्ला उठा। 
विज्ञापन


नियमित सुनवाई के दौरान आसाराम को अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में पेश किया गया। कोर्ट से बाहर निकलते हुए आसाराम ने झल्ला कर कहा, 'कहां है मेरे समर्थक... यूं ही चिल्लाते है कि मेरे समर्थक है, लेकिन दो दिन से तो कोई दिखाई नही दे रहा है।'

दरअसल कोर्ट में पेशी के वक्त बड़ी संख्या में आसाराम समर्थक आ जाते है और इससे असुविधा होती है। इस मामले में कोर्ट भी सख्त दिखा चुका है। उधर, पुलिस इन समर्थकों की मौजूदगी के सबूत जुटाने के लिए वीडियोग्राफी करवाती है। इसे देखकर आसाराम झल्ला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आज भी आसाराम समर्थक कोर्ट के बाहर मौजूद थे। इन्हें पुलिस ने खदेड़ा। दूसरी तरफ आज मामले में सुनवाई गवाह के नहीं होने नहीं हो पाई। जम्मू कश्मीर से सुरेश कुमार को गवाही के लिए आना था, लेकिन उसके नही आने से सुनवाई टल गई। अब मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को नियत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें