फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायक ने चूमी ख्वाजा की चौखट

Sat, 19 Aug 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दरगाह जियारत के दौरान अभिनेता मनीष राज गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाॅलीवुड में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता मनीष राज गुप्ता शनिवार को परिवार सहित ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। उन्होंने सपरिवार ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर 22 सितम्बर को आने वाली फिल्म हसीना पार्कर की कायमाबी के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे मनीष राज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान, यारा सीली सीली, बाजी जिन्दगी की, निर्भया, मदारी, क्रेजी कुक्कड़ फैमिली सहित कई फिल्मों में खलनायक का रोल अदा किया है। उन्होंने बताया कि  क्राइम पैट्रोल, अदालत, पुलिस फाइल्स, भूत आया, लापतागंज, प्रधानमंत्री बलवीर, ए जिन्दगी, मंगलसूत्र, मर्यादा, चिड़ियाघर  जैसे कई चर्चित सीरियल्स में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।

22 सितम्बर को उनकी फिल्म हसीना पार्कर रिलीज होने जा रही है जिसमें वो मजीद करीम लाला के किरदार में नजर आएंगे। मनीष राज गुप्ता ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के निर्भया कांड पर आधारित नेवर अगेन निर्भया, बच्चों की बढ़ती आत्महत्या पर आधारित फेस आॅफ ट्रुथ और द लास्ट एनकाउंटर भी रिलीज होगी। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी भी थे। खादिम सैयद शाकिर अली ने उनको जियारत करवाई और दस्तारबंदी कर ख्वाजा साहब का तबर्रूख भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें