फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार करते युवक पर गिरा ज्वलनशील, टैंकर चालक गिरफ्तार

Tue, 02 May 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
उदयपुर के मावली चौराहे पर मंगलवार को एक युवक बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजरे ट्रक से ज्वलनशील पदार्थ उस पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक कृश मंगलवार को मावली चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान उसके पास से ज्वलनशील पदार्थ लेकर उदयपुर से फतेहनगर जा रहा टैंकर ट्रक पास से गुजरा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पात अचानक उस टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ उसके सिर और चेहरे पर गिरा। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने तुरंत टैंकर को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर गंभीर अवस्था में कृश को मावली सीएचसी भेजा। यहां से कृश को उदयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें