फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले के सिर को छूती हुई निकल गई हिस्ट्रीशीटर की गोली

Wed, 31 May 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
झुंझुंनू जिले के देवलावास में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल को गोली मार दी। लेकिन गनीमत रही कि गोली कांस्टेबल के सिर को छूती हुई निकल गई। घायल कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सत्यवीर सिंह पर 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जबकि पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह देवलावास में एक घर से दूसरे घर की छत पर भागता रहा और पुलिस को छकाता रहा। दो घंटे के बाद जब वह थक गया तो कांस्टेबल रमेश मीणा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने फायर कर दिया। गोली से बचे कांस्टेबल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने रिवॉल्वर से उसके सिर पर वार कर दिया।

इसी बीच जवाबी फायरिंग में हैड कांस्टेबल विजय सिंह की गोली सत्यवीर की जांघ में लग गई। इसके बाद घायल कांस्टेबल व हिस्ट्रीशीटर सत्यवीर को झुंझुंनू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सत्यवीर को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि कांस्टेबल रमेश मीणा के सिर पर छह टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें