फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की जीत पर भाजपा ने की जमकर आतिशबाजी

Thu, 20 Jul 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम का मुंह मीठा कराते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश के 14वें राष्ट्रपति के पद के लिए हुए चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत हुई। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन


जयपुर में सी-स्कीम स्थित बीजेपी मुख्यालय में रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की खबर जैसे ही आई, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दिवाली मनाई और अपनी खुशी का इजहार किया।

जीत के इस जश्न में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई मंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब हुई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि रामनाथ कोविंद अपनी काबिलियत के जरिये देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहब ने जो सपना देखा था, वो आज पूरा हो गया

भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा राजे ने कहा कि बाबा साहब ने जो सपना देखा था कि कोई अलग ना रहे वह आज कोविंद के राष्ट्रपति पद पर हुई जीत के बाद साकार हो गया है। आज हमें रामनाथ कोविंद पर गर्व है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि ये हमारे लोकतंत्र की महानता का सबूत है कि एक साधारण से परिवार में जन्मे रामनाथ कोविंद आज देश के राष्ट्रपति पद पर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोविंद का आमजन से भी सीधा जुड़ाव है। साथ ही, उनकी संवैधानिक मामलों की गहरी समझ का हमें लाभ मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री राजे ने रामनाथ कोविंद को ट्​विट करके भी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उधर, प्रदेश के कोटा, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बीजेपी कार्यकताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कोविंद की जीत का जश्न मनाया। अजमेर के पुष्कर में अंबेडकर सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें