फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक,नहीं पहुंची दमकल

Sun, 22 Oct 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैसलमेर जिले में बीते दो दिनों में तीन तीन आगजनी की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जैसलमेर में स्थित परमाणु नगरी पोकरण के फलसूंड गांव में शनिवार रात चार दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई।  आग पर काबू पाए जाने तक चारों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हैरानी की बात ये है कि इस बड़े कस्बे में दमकल की व्यवस्था नहीं होने से आग को समय पर नहीं बुझाया जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फलसूण्ड के मुख्य चौराहे पर शिव सड़क मार्ग पर एक बाजार में ऊपर की मंजिल पर बनी चार दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। ये सभी दुकानें शिव सड़क मार्ग पर नन्द किशोर राठी नामक शख्स की थी जो कि उसने दूसरों को किराए पर दे रखी थी।
 
विज्ञापन

इतना बड़ा कस्बा फिर भी दमकल की कोई व्यवस्था नहीं

आगजनी - फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर लोग अपने घरों से भागकर आए और बामुश्किल विद्युत सप्लाई बंद करवाई जिसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि नीचे वाले दुकान मालिकों ने डर के मारे अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया था। 

ग्रामीणों व व्यापारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन संसाधन नहीं होने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल को सूचना देने के बाद भी समय पर दमकल नही पहुंचने से दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फलसूण्ड जैसे बड़े कस्बे में दमकल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें