फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार क्रिकेटर को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sat, 09 Sep 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्रिकेटर के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीलंका में एक टूर्नामेंट खेलने गए भारत के एक होनहार क्रिकेटर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत के बाद आज उसका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान के जैसलमेर के सपूत और होनहार क्रिकेटर नरेन्द्र सिंह सोढा को आज अंतिम विदाई दी गई। नरेन्द्र के पैतृक गांव रतन महाराज का तला में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से शोक में डूबे क्षेत्र के बाशिंदो ने माटी के सपूत को नम आंखों से विदाई दी। जानकारी के अनुसार, श्रीलंका में स्वीमिंग पूल में डूबने से 12 वर्षीय नरेन्द्रसिंह सोढा की मृत्यु हो गई थी। देश की अंडर-17 क्रिकेट टीम में श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने गए प्रतिभाशाली 12 वर्षीय नरेन्द्र सिंह सोढ़ा जैसलमेर स्थित म्याजलार ग्राम पंचायत के पैतृक गांव रतन महाराज का तला का रहने वाला था।

आज सवेरे गांव शव पहुंचते ही उसके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। नरेन्द्र की मौत की खबर के साथ ही ढाणी के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। खिलाड़ी का शव शुक्रवार तड़के मुंबई पहुंचा जहां से सड़क मार्ग से उसे जैसलमेर लाया गया। 
विज्ञापन


नरेन्द्र सिंह सोढ़ा पिछले 2-3 साल से क्रिकेट खेल रहा था और राजस्थान के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक था। उसका जन्म जैसलमेर में हुआ था तथा पढ़ाई गुजरात में हुई थी। मृतक के पिता सूरत में कपड़े का व्यापार करते हैं तथा मृतक के दादा-दादी जैसलमेर में ही निवास करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें