फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसी बोस दुष्कर्म प्रकरण: अभियुक्त की सजा स्थगित

Fri, 08 Sep 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के चचिर्त जेसी बोस दुष्कर्म प्रकरण के अभियुक्त महेन्द्र प्रताप भाकर की सजा को आपराधिक अपील के निस्तारण तक स्थगित कर दिया है। न्यायाधीश दीपक माहेश्वरी की एकलपीठ ने यह आदेश भाकर की ओर से दायर अपील के साथ पेश सजा स्थगित करने के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए दिए।
विज्ञापन


मामले के अनुसार पांच सितंबर 1997 को पीडिता ने गांधीनगर थाने में संदीप दहिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जेसी बोस हॉस्टल में ले जाकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडिता के बयानों के आधार पर 10 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक रामनिवास यादव की ओर से महिला थाने में एक और रिपोर्ट कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पीडिता का 1990 से ही देह शोषण किया जा रहा था। निचली अदालत ने 26 अक्टूबर 2012 को याचिकाकर्ता सहित सात अन्य अभियुक्तों को दस-दस साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें