अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़की ने ऐसी प्लानिंग की, जिसे जानकर एक बार तो पुलिस भी दंग रह गई।
कोटा के रंगबाड़ी योजना में मौसी के घर पर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही लड़की ने मूलत: टोंक जिले की रहने वाली है। वह वापस टोंक जाना चाहती थी और इसकी वजह उसका ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। ब्वॉयफ्रेंड भी टोंक में रहता है और उस उससे मिलने के लिए टोंक जाना चाहती थी। इसके लिए पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीरेंद्र को कोटा बुलाया और एक लूट की कहानी रची। वीरेंद्र के दोस्तों ने इस पूरी फिल्मी कहानी में उनका साथ दिया।