देशभर में अधिकतर एयरपोर्ट ऐसे हैं जहां एक ही रनवे है। इस कारण कई बार रनवे में समस्या होने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ शुक्रवार को जोधपुर में हुआ। जबकि लैंड करते हुए एयरफोर्स का फाइटर जेट मिग-27 क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारों के अनुसार लैंडिंग के दौरान मिग-27 का नोज व्हील टूटकर अलग हो गया और जेट का अगल हिस्सा रनवे पर करीब 500 मीटर तक रगड़ खाता रहा।
इससे निकली चिंगारी के कारण फाइटर जेट ने आग पकड़ ली। हालंकि मौके पर मौजूद एयरफोर्स की फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।