भारतीय वायु सेना में नए फाइटर जेट की मांग लंबे समय से उठती रही है। सेना की शान रहे मिग-27 जिसे बहादुर के नाम से भी जाना जाता है अब काफी पुराना हो चुका है। शुक्रवार को जोधपुर में एक और मिग-27 के क्षतिग्रस्त होने के बाद फिर से फाइटर जेट चर्चा में आ गए है।
गौरतलब है कि लैंडिंग के दौरान एक मिग-27 का नोज व्हील टूट गया था, जिसके बाद वह रनवे पर दूर तक रगड़ हुआ गया था। हालांकि इस दुर्घटना में पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था। फिलहाल भारतीय वायु सेना के पास मिग-27 की तीन स्क्वाड्रन हैं। जिसमें से दो स्क्वाड्रन जोधपुर में जबकि एक स्क्वाड्रन कलाईकुंडा में तैनात है।