जयपुर के रेनवाल इलाके में रविवार की शाम खेत में काम करते समय एक दम्पति के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे पर धारदार हथियारों से वार कर लहूलुहान कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रेनवाल थाना इलाके के पचकोडिया खेडी मिलक की है। मोहनलाल जाट का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे पर खेती में काम आने वाले औजारों से हमला कर दिया।
अत्यधिक खून बहने से दोनों अचेत होकर गिर पड़े। उधर, से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उन पड़ी तो उसने पुलिस और अन्य परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को रेनवाल सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। इस दम्पति के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ यह अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।