उदयपुर के रहने वाले कल्पित वीरवाल ने जेईई एडवांस एग्जाम में अपनी सफलता को जारी रखा है। कल्पित ने जेईई मैन्स में जहां टॉप किया था, वहीं वे जेईई एडवांस में एससी कैटेगिरी के टॉपर बने हैं। जेईई एडवांस में उनकी ऑलइंडिया रैंकिंग 109 आई है। गौरतलब है कि कल्पित ने पहली बार जेईई मैन्स में 360 में से 360 अंक हासिल किए थे।
कल्पित वीरवाल आज के दौर में तेजी से बढ़ रहे महंगे मोबाइल रखने और सोशल साइट्स जैसे शौक से दूर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी टेक्नोलोजी का प्रयोग तब तक ही करना चाहिए जितनी उसकी आपको जरूरत है।
कल्पित वीरवाल की उम्र अभी 17 साल है। वहीं वीरवाल के पिता उदयपुर के महाराणा भूपल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में कंपाउंडर हैं और मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। इसके अलावे कल्पित के भाई एम्स से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
कल्पित ने बताया कि उन्होंने किसी भी दिन, चाहे वो किसी भी कक्षा की परीक्षा हो उसकी तैयारी नियमित तौर पर की। चाहे उन्हें इसके लिए रोजाना एक घंटा मिला तो एक घंटे पढ़ा और ज्यादा समय मिला तो ज्यादा घंटे पढ़ाई की।