फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुआ अन्नदाता, पूरे राजस्थान में आज चक्काजाम की चेतावनी

Tue, 12 Sep 2017 10:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले चल रहा किसान आंदोलन अब उग्र होने लगा है। पिछले कई दिनों से सीकर में महापड़ाव पर बैठे किसानों ने सोमवार को राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में कठई जगह चक्का जाम किया था।
विज्ञापन


वहीं आज प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी किसानों ने दी है। कर्ज माफी सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के फिलहाल समाप्त होने की संभावना कमी ही है। क्योंकि किसानों और सरकार के बीच फिलहाल कोई वार्ता नहीं हुई है।

हालांकि माना जा रहा है कि किसान नेताओं के मंगलवार शाम तक जयपुर पहुंचने की संभावना है, इसके बाद वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन

यहां लगी है धारा 144

फाइल फोटो।
वहीं इससे पूर्व सोमवार को हजारों की संख्या में किसानों ने जब सीकर कलेक्ट्रेट की ओर रुख ​किया तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। जिसके कारण किसान जयपुर को जोड़ने वाले सड़क पर ही बैठ गए।

अचानक सड़क जाम हो जाने के कारण हजारों की संख्या में लोग फंस गए। वहीं किसान आंदोलन के चलते चूरू में भी धारा 144 लगा दी गई। आज किसानों के प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी के बाद सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें