समाज और परिवार कई मौकों पर दो प्यार करने वालों का दुश्मन बन जाता है जिसका परिणाम मौत के रूप में सामने आता है।
ऐसा ही कुछ अलवर के मुण्डावर में देखने को मिला है। जहां एक प्रेमी युगल ने परिवार के आगे बेबस होकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना में जो सबसे अधिक भयावाह रहा है, वह था कि युगल की लाश 15 दिन तक पेड़ से लटकी रही और जब सोमवार को लाशें मिलीं, तो वह पूर्ण रूप से सड़ चुकी थीं।
जानकारी के अनुसार मुण्डावर क्षेत्र के रहने वाला प्रदीप इसी क्षेत्र की प्रीति से प्यार करता था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार को भी थी। लेकिन दोनों के परिवार इनके प्यार के विरोध में थे और उन्होंने दोनों को नहीं मिलने के लिए पाबंद किया हुआ था। इसी के चलते वह दोनों बीते 27 अगस्त को अपने-अपने घरों से भाग गए थे।