फलाहारी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कथित पीड़िता आज अपने माता-पिता के साथ निजी वाहन से अलवर पहुंची। यहां वह बिलासपुर से सीधे पुलिस सुरक्षा में अन्वेषण भवन आई, जहां पुलिस के सामने कई बातें बताईं।
दरअसल, मामला राजस्थान के अलवर जिले के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उर्फ फलाहारी बाबा से जुड़ा है। बाबा पर बिलासपुर की रहने वाली युवती ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
जिसके बाद से ही बाबा अस्पताल में भर्ती है।
अब अलवर जिले के पुलिस अन्वेषण भवन में पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में टीम पीड़िता से पूछताछ कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब इस कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में पीड़िता से करीब दो घंटे तक पूछताछ करने का जारी रही, जिसके बाद उसे सीधा मधुसूदन आश्रम ले जाया गया। आश्रम में पीड़िता से मौका स्थल की तस्दीक कराई गई।