फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लाख नकली दवा जब्त, नहीं थम रहा है कारोबार

Tue, 25 Jul 2017 08:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
नकली दवा का बाजार बढ़ता ही जा रहा है। इसका नमूना है जिन फर्मों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की गई है वे फिर से इसी कारोबार में लिप्त पायी जा रही है। नया मामला जयपुर शहर में स्थित कमला एंटरप्राईजेज का हैं।
विज्ञापन




जयपुर के निर्माण नगर स्थित इस फर्म में बीती रात्रि को औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से 23 लाख रुपए की नकली दवा जब्त की गई। जो कि एंटी बॉयोटिक दवा बताई जा रही है। इससे पूर्व में भी इस फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।


जानकारी के अनुसार नकली दवा के इस कारोबार के तार हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से जुड़े हुए है। विभाग की ओर से पूर्व में भी जयपुर में नकली दवा की खेप पकड़े जाने के बाद सबंधित राज्यों के विभागों के इसकी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन



वहीं बीती रात्रि को हुई कार्रवाई के बाद फर्म के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है एंटी बॉयोटिक दवा की खपत सबसे अधिक है। साधारण फीवर से लेकर आॅपरेशन थियेटर तक में एंटी बॉयोटिक दवा का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें