फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 रुपए के कारण कर दी अपने साथी की हत्या

Thu, 01 Jun 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में रुपयों के लेन-देन को लेकर शहर में एक बार फिर इंसानियत शर्मशार हुई है। यहां पुलिस ने एक गुमशुदा व्यक्ति के मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाल बालाजी मंदिर के पास रहने वाला बहादुर सिंह ओड पिछले छह दिन से लापता चल रहा था। इस सम्बंध में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में गुमशुदगी दर्ज हो रखी थी।इसी दौरान पुलिस को गत 29 मई को एक बाइक बरामद हुई, जो बहादुर सिंह की थी। इस पर पुलिस जांच में बहादुर सिंह की हत्या होना सामने आया।

मृतक बहादुर सिंह ओड मजदूरी का कार्य करता था। इस सिलसिले में वह गत 26 मई को झालामंड क्षेत्र में ठेकेदार लालचंद से अपने बकाया छह हजार रुपए लेने गया। यहां ठेकेदार के साथी सुजान सिंह के साथ मिलकर उसने शराब पी। यहां से दोनों बहादुर सिंह को झालामंड स्थित श्रीयादे माता मंदिर के पीछे की ओर श्मशान क्षेत्र में ले गए। यहां दोनों आरोपितों ने मिलकर लोहे के तार से उसका गला घोंट दिया और बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपितों ने मृतक की बाइक को पास ही नाले में फेंक दिया और चल दिया।
विज्ञापन


पुलिस जब गुमशुदगी के तौर पर बहादुर को तलाश रही थी तो शक की सुई ठेकेदार की ओर पहुंची। केबीएचबी थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपित ठेकेदार लालचंद और सुजान सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चचेरे भाई कालूसिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें