फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सिटी पार्क घूमने के लिए नौ मार्च से हल्की करनी होगी जेब, जानिए प्रवेश से पार्किंग तक कितना होगा खर्च

Sun, 05 Mar 2023 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देश भर में बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बना चुके जयपुर के सिटी पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए आगंतुकों को आगामी नो मार्च से प्रवेश और वाहन पार्किंग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
जयपुर सिटी पार्क - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क में प्रतिदिन 25 से 30 हजार आगंतुक विजिट कर रहे हैं। पार्क को विश्व स्तरीय और आकर्षक बनाए रखने के लिए रखरखाव और देखभाल बेहद जरूरी है। बेहतर प्रबंधन के लिए नौ मार्च से आने वाले प्रत्येक आगंतुक को 20 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


अरोड़ा ने बताया कि प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले तथा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। प्रतिदिन प्रातः 6 से 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमित आने वाले आगंतुक 999 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से वार्षिक पास भी बनवा सकेंगे।

आवासन आयुक्त ने बताया कि पार्क में आने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि टू व्हीलर के लिए (अधिकतम 3 घंटे) 20 रुपये व फोर व्हीलर (अधिकतम 3 घंटे) 50 पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह 10 हजार रुपये प्रतिदिन प्री वेडिंग शूट तथा 50 हजार रुपये प्रतिदिन की दर से फिल्म या सीरियल की शूटिंग भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर सिटी पार्क - फोटो : Amar Ujala Digital
पार्क को नुकसान पहुंचाने या गंदगी फैलाने पर देना होगा जुर्माना
आवासन आयुक्त ने बताया कि पार्क के नैसर्गिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए दंडात्मक कार्रवाई को भी अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क में लगे स्क्लप्चर पर बैठने, उन्हें नुकसान पहुंचाने, बिजली के उपकरण छेड़ने या पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर हर बार 1 हजार रुपए तथा पार्क में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन या गंदगी फैलाने या फूल तोड़ने पर हर बार 50 का दंडात्मक शुल्क वसूल किया जाएगा।

आमजन से की सहयोग की अपील
आयुक्त ने आमजन से पार्क की खूबसूरती को बनाए रखने में मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक खूबसूरत और आकर्षक सिटी पार्क रहेगा उतना ही आमजन को पार्क में घूमने और गुणवत्तायुक्त समय बिताने में आनंद आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें