आग लगने पर दमकल के लिए यहां 101 और किसी तरह के क्राइम की सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन करना बेकार है। दरअसल, अत्यावश्यक मानी जानी वाली ये दोनों ही सेवाएं पिछले दो साल से ठप पड़ी है।
यह शर्मनाक स्थिति इंडस्ट्रीयल हब बन रहे और क्राइम के हिसाब से भी काफी बदनाम अलवर शहर की है। ये दोनों आपातकालीन सेवाएं ठप पड़ी है। पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर डायल करने पर फोन कनेक्ट होने की घंटी सुनाई देगी, लेकिन कंट्रोल रूम में रखे फोन की घंटी नहीं बजेगी। यहां तैनात ASI जगत नारायण का कहना है कि यह स्थिति करीब 11 महीनों से है। इस बार तो दूसरी लाइन कनेक्ट होने की भी समस्या आती है।