टाटा पावर की टीम ने आज अजमेर के भगवानगंज फरीदाबाद क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इसमें 130 से अधिक अवैध बिजली कनेक्शन पकड़े गए, वहीं 150 किलो से अधिक वायर भी जब्त किया गया। इस बार सभी बिजली चोरों को हिदायत दी गई है।
टाटा पावर के आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले काफी दिनों से फरीदाबाद क्षेत्र में बिजली की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते यहां शिविर लगाकर कनेक्शन बांटे गए और बिजली चोरी नहीं करने की अपील भी की गई। यहां पर 120 लोगों को घरेलू कनेक्शन भी प्रदान किए गए। आज सुबह तीन टीम यहां पर दबिश दी गई, जिसमें 130 से अधिक लोगों के घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी कनेक्शन कटवा दिए गए और वायर जब्त किया है। सभी बिजली चोरों को भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।