फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजे अल्फोंस बने राजस्थान से राज्यसभा सांसद, कहा-हर महीने आउंगा यहां

Thu, 09 Nov 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राज्यसभा के लिए निर्वाचित केजे अल्फांसो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अल्फोंस जोजफ कन्ननथनम के राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने की औपचारिक घोषणा आज दोपहर की गई। निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उनको जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से मुलाकात की। वहीं, विधानसभाध्यक्ष ने भी उन्हें मुंह मीठा कराते हुए राजस्थान से सांसद बनने की बधाई दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत, भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधायक मोहनलाल गुप्ता भी मौजूद रहे। घोषणा के बाद मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने अल्फोंस जोजफ को मिठाई खिलाई।

गौरतलब है कि एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, ऐसे में आज अल्फोंस का राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन सौ करोड़ को जल्द मंजूरी

मीडिया से मुबातिब होते केजे अल्फांसो - फोटो : amar ujala
राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद केजे अल्फोंस ने ईश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने मेरा बहुत खुशी से स्वागत किया है। भारत एक है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि राजस्थान के लोगों ने मुझे नोमिनेट किया और मैं जीता हूं। राजस्थान भक्ति और शक्ति का राज्य है। महाराणा प्रताप, मीरा बाई और भामाशाह जैसे नाम यहां से जुड़े हैं। यहां की संस्कृति रंगों से भरी है।

मैं यहां काम के लिए आया हूं। पर्यटन मंत्री हूं इसके लिए हमारा उद्देश्य है कि राजस्थान को टूरिजम सेक्टर में भारत का नम्बर वन स्टेट बनाया जाए। अल्फोंस ने कहा कि मैं बहुत मेहनत करूंगा राजस्थान में निवेश के लिए प्रयत्न करुंगा। इसके लिए उनकी कोशिश रहेगी कि मैं कम से कम हर महीने यहां आता रहूं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के टूरिजम में विकास के लिए सौ-सौ करोड़ के तीन प्रोजेक्ट आए हुए हैं। उन्हें एग्जामिन करके जल्द ही मंजूरी दूंगा। उधर, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उन्हें ट्विट करके बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें