फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फुट गहरे कुएं में गिरे आठ साल के मासूम की 'हिम्मत' ने बचाई जान

Sun, 16 Jul 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
well - फोटो : demo
विज्ञापन
आठ साल के घनश्याम ने मौत को मात दे दी। 50 फुट गहरे कुएं में गिरने के बाद भी उसने साहस नहीं खोया और जिंदा बच गया। 
विज्ञापन


घनश्याम राजसमंद जिले के खाती खेड़ा (फियावड़ी) गांव का रहने वाला है। आज सुबह वह जब खेत में काम कर रही मां को खाना देने जा रहा था तो रास्ते में बिना मुंडेर के एक कुएं में गिर गया। उसने साहस नहीं छोड़ा। वह जैसे-तैसे कुएं में एक पत्थर तक पहुंच गया और उसे पकड़कर लटका रहा। इस दौरान वह सहायता के लिए लगातार चिल्लाता रहा।

काफी देर बाद उसकी आवाज सुनकर पास ही खेत में काम कर रही गटू बाई सुथार वहां पहुंची और उसने घनश्याम को कुएं में लटका देखा तो सन्न रह गई। उसने आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही एक युवक रामलाल पुत्र कन्ना भील ने साहस दिखाया और वह रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और घनश्याम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेसक्यू आॅपरेशन में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान नानेराम गमेती के इस आठ साल के इस मासूम ने पूरी हिम्मत दिखाई, जिसके कारण उसकी जान बच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें