फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़, धूल, बादल, अंधियारा, फिर झमाझम बारिश, अब मौसम हुआ सुहाना

Wed, 31 May 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अंधड़ के बाद हुई बारिश से लबालब राजधानी की सड़के - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में बुधवार को मौसम ने कई करवटें लीं। अंधड़, धूल के गुबार, बादल, अंधियारा, फिर जोरदार बारिश, अब मौसम सुहाना हो गया है। तीखी धूप और तेज उमस से शहरवासियों को राहत मिल गई है। हालांकि  के इस बदलाव से राहगीर खासे परेशान हुए।
विज्ञापन


जयपुर में बुधवार सुबह से धूप खिल रही थी। लेकिन करीब पौने 12 बजे आए तेज अंधड़ से एकाएक मौसम बदल गया। सुबह से आसमान साफ रहने के बाद अचानक धूलभरी आंधी चली जिसके बाद हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पूरे वातावरण में धूल का गुबार छा गया। इस बीच बादलों ने भी डेरा डाल लिया। पहले आंधी के कारण दुपहिया वाहन चालकों को रुकना पड़ा, फिर अंधेरा छा गया। इसके बाद वाहन चालक लाइट के सहारे वाहन दौड़ाते नजर आए।

अंधड़ और अंधियारे के बीज जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से धूल हट गई और मौसम सुहाना हो गया। तेज बारिश के बाद शहर की सड़के पानी से लबालब हो गई वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली।
विज्ञापन


शहर में कहीं कहीं बिजली गुल होने और खंबे गिरने की भी सूचना मिली है। ऐसे मौसम का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा पड़ा है और अंदेशा जताया जा रहा है कि बेमौसम बारिश से टमाटर,प्याज जैसी छोटी फसलों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि प्रदेश में कुछ कुछ जगहों पर अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। माना जाता है कि मानसून से पहले इस तरह के मौसम से तंत्र कमजोर पड़ सकता है और मानसून के देरी से आने की संभावना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें