फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में होगा चार दिन मंथन, राज्यभर से जुटे आला अधिकारी

Wed, 31 May 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
जयपुर में बुधवार से चार दिवसीय कलक्टर—एसपी कांफ्रेंस का आगाज हो गया है। इसी कांफ्रेंस में 16 विभागों के उच्च अधिकारी एक विस्तृत प्रजेंटेशन भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को देंगे। कांफ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री राजे जिला कलक्टरों से बात करेंगी। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुख भी मुख्यमंत्री से मिलेंगे। जबकि कांफ्रेंस के दूसरे दिन जिलों के पुलिस अधीक्षक से मुख्यमंत्री बात करेंगी व उनकी कार्ययोजना देखेंगी। जबकि कांफ्रेंस के तीसरे दिन एसपी व कलक्टर संयुक्त रुप से चर्चा करेंगे। इस कांफ्रेंस में एक दिन पूरा गृह विभाग की समीक्षा की जाएगी। जबकि कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री राजे के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सम्मलित है। जानकारी के अनुसार कांफ्रेंस में साइबर क्राइम को लेकर भी विशेष चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें