फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू ने ली अभी तक 63 की जान, अगस्त में सात लोगों की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
देश के कई राज्य इन दिनों स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं, जिसमें प्रमुख रुप से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के साथ कई राज्य सम्मलित हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और गुजरात के बाद राजस्थान मे भी स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आलम यह है कि इस अगस्त माह में अभी तक स्वाइन फ्लू से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच मौत अकेले कोटा में दर्ज हुई हैं। साथ ही, अगस्त में अब तक 124 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राजस्थान में आज स्वाइन फ्लू से एक जने ने और दम तोड़ दिया है।

वहीं एक जनवरी से छह अगस्त तक के सरकारी डेटा के अनुसार राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस दौरान 60 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। मरनेवालों की संख्या 63 हो गई है। इस मौसम में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के प्रयास हो रहें है विफल

फाइल फोटो।
वहीं राजस्थान के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए विशेष दिशा-निर्देश सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं। लेकिन स्वाइन फ्लू पर लगाम नहीं लग पा रही है।

जानकारी के अनुसार कोटा में हालात सबसे अधिक खराब हैं। वहीं आज अजमेर भी एक व्यक्ति ने स्वाइन फ्लू के कारण दम तोड़ दिया।

हालांकि सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें