फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की 'मिठाई' पर खर्च किए 7 लाख, अब एयरपोर्ट पर कैद

Wed, 18 Oct 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
इंसान और जानवर का रिश्ता बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर हकीकत की दुनिया में अक्सर नजर आ जाता है। इस रिश्ते को बयां करती एक और कहानी सामने आई है।
विज्ञापन



दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते पिंजरे में कैद निरीह 'मिठाई' अपनी रिहाई का इंतजार कर रही है। ये एक 'स्ट्रीट डॉग' है, जिसकी अपनी एक अनूठी कहानी है।

'मिठाई' का कसूर सिर्फ इतना है कि जब वह फ्रांसीसी रिसर्च स्कॉलर मरियम के साथ इंडिया से फ्रांस गई, तब उसके जाने के कागजात पूरे थे, लेकिन अब जब वह वापस आई है तो अधिकारियों को उन्हीं कागजातों में कमी नजर आ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्कॉलर रही फ्रांस की रहने वाली मरियम को स्ट्रीट डॉग 'मिठाई' उसी यूनिवर्सिटी के पास मिली थी। मरियम को वह इतनी पसंद आई कि उसने उसे अपना लिया।

जब मरियम की जयपुर में पढ़ाई पूरी हो गई, तो वह फ्रांस लौट गई। लेकिन उसे मिठाई की याद सताने लगी। फिर मरियम ने मिठाई को फ्रांस लाने का निर्णय किया और इसके लिए सारे कागजात तैयार करवाए।
विज्ञापन

4 दिन से एयरपोर्ट के कोरेटिन सेंटर में बंद है 'मिठाई'

फाइल फोटो।
चूंकि मिठाई स्ट्रीट डॉग थी, इसलिए उसके कागजात तैयार करवाने के लिए मरियम को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद मरियम इसी वर्ष 20 मई को मिठाई को लेकर फ्रांस चली गई।

वहां कुछ समय रहने के बाद मिठाई की तबीयत खराब होने लगी। वहां जब मरियम ने मिठाई का इलाज करवाया, तो ​डॉक्टरों ने सलाह दी कि उसे इंडिया वापस ले जाना ही सही रहेगा। इसके बाद मरियम ने अपनी नौकरी छोड़ दी और मिठाई को लेकर वापस इंडिया आ गई, लेकिन ​बीते चार दिनों से मिठाई दिल्ली एयरपोर्ट के कोरेटिन सेंटर में बंद है।

अधिकारियों का कहना है कि मिठाई के हैल्थ से जुड़े कागजात पूरे नहीं है। इसलिए उसे वापस फ्रांस भेजा जाएगा। वहीं मरियम सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगा रही है कि मिठाई को वापस कैसे जयपुर ले जाए।

'मिठाई' को लाने-ले-जाने और इसके लिए जरूरी जांचों आदि के कागजात तैयार करवाने के साथ फ्रांस में मिठाई के इलाज में सात लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें