फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर:कमरे में सो रही सास बहू की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 18 May 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर शहर के खोह नागोरियान इलाके में गुरुवार को दो महिलाओं की डबल मर्डर की वारदात ने सनसनी फैल गई। आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास न्यू खंडेलवाल कॉलोनी स्थित एक मकान में अज्ञात बदमाशों ने अपने-अपने कमरों में सो रही सास— बहू को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार सुबह डबल मर्डर की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। खोहनागोरियान थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू खंडेलवाल कॉलोनी में रहने वाली 58 वर्षीय नाथीदेवी और उसकी 30 वर्षीय बहू संतोष वर्मा अपने अपने कमरों में सो रही थी। सुबह करीब 8 बजे नाथी देवी का बेटा कैलाश वर्मा अपने कमरे में गया तब पत्नी संतोष मृत हालत में पड़ी मिली। वहीं दूसरे कमरे में उसकी मां नाथी देवी भी मृत पड़ी थी। यह देखकर वह चिल्लाया और आसपड़ोस में रहने वाले लोगों को अपनी मां व पत्नी की हत्या की सूचना दी। दोनों सास बहूू के शरीर पर धारदार वस्तु से वार के गहरे घाव थे। वहां कोई लूटपाट की परिस्थिति भी नहीं थी। इससे यह भी संभव है कि हत्या को लूट के इरादे से नहीं किया गया। 

पुलिस के मुताबिक मृतका नाथी देवी का पति एक होटल में कर्मचारी है। वह सुबह करीब साढ़े 5 बजे घर से होटल गए थे। तब पत्नी पूजा पाठ कर रही थी। वहीं बेटा कैलाश वर्मा ग्राउंड फ्लोर पर अपने बुजुर्ग दादा के पास सो रहा था। वह सुबह 8 बजे नींद खुलने पर कमरे में गया तब उसे हत्या का पता चला। पुलिस का कहना है कि घर में कोई और प्रवेश करने का रास्ता नहीं है। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में हत्या की वारदात में परिजन का ही हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन


कैलाश को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। वह सरकारी स्कूल में टीचर है। इन दिनों छुट्टियां चल रही है। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार का दावा है कि जल्द ही वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें