(गोले में) तेज रफ्तार कार की टक्कर से उछलते हुए दोनों साइकिल सवार
- फोटो : amar ujala
कोटा में 2 मई को हुए हिट एंड रन केस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कार चालक साइकिल सवार दो जनों को उड़ाती हुई फरार हो गई दोनों शख्स काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। 15 दिन बीत जाने के बाद अब जब यह सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं तो तस्वीरों ने आमजन से लेकर पुलिस को चौंका दिया है।
मामला कोटा शहर के कोटड़ी चौराहे का जहां रवि और अनवर नाम के शख्स होटल से काम करके घर लौट रहे थे कि तभी कोटाड़ी चौराहे से पहले एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया था जहां कुछ देर बाद साइकिल पर पीछे बैठे रवि की मौत हो गई थी जबकि साइकिल चला रहे बुजुर्ग अनवर की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। फिलहाल दुर्घटना थाना पुलिस ने स्कोडा कंपनी की इस कार की पहचान कर ली है। हालांकि कार किसकी है इसका अब तक पता नहीं चला है लेकिन खबरों के मुताबिक पुलिस ने अंदेशा जताया है कि यह कार वन विभाग में कार्यरत सहायक वन संरक्षक जय सिंंह की है। फिलहाल पुलिस जल्द कार को जब्त कर उसके मालिक का भी पता लगाने का दावा कर रही है।