फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में डॉक्टर्स के घरों पर लगे ताले, फोन भी बंद

Sat, 11 Nov 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दबिश देने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में पिछले छह दिनों से सरकारी अस्पतालों में सेवारत डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है। इसके बाद चौंकाने वाली बात ये है कि इनके घरों के बाहर भी ताले लगे हुए हैं और फोन भी बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन



जयपुर, अजमेर सहित विभिन्न जिलों में एेसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं। प्रदेशभर में बीती रात से ही पुलिस ने रेस्मा के तहत गिरफ्तारी के लिए डॉक्टर्स के घर पर दबिश देना शुरू कर दिया है। डॉकटर्स के घरों पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें उनके घर ताले लगे मिले।

डीएसपी राजेश मीणा ने बताया कि वैशाली नगर के सागर विहार काॅलोनी निवासी डाॅ. सुभाष सैनी घर पर मिले थे। उन्होंने लिखकर दिया है कि वह हड़ताल छोड़कर ड्यूटी ज्वॉइन करेंगे। मीणा ने बताया कि 80 प्रतिशत डाॅक्टर्स के घर पर ताले लगे हुए हैं। सभी डाॅक्टर्स के फोन भी बंद है। अब उनके परिजनों के नम्बर जुटा कर लोकेशन खंगाली जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में डॉक्टर्स की गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और बढ़ी मरीजों की परेशानियां

डॉक्टर्स के घर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं, सेवारत चिकित्सकों के समर्थन में अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के जूनियर रेजीडेंटस और संविदा पर लगे डाॅक्टर्स ने भी कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है।

अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की बात हो या जनाना अस्पताल की अधिकांश वार्ड खाली पड़े हुए हैं। शनिवार को सेवारत चिकित्सकों के समर्थन में जूयिनर रेजीडेंटस व संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ गई है। वहीं सरकार ने भी हड़ताल तुड़वाने के लिए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि राजस्थान में सेवारत चिकित्सकों ने अपनी 33 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें