फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मरीजों की फिर दो घंटे 'परीक्षा', जानिए पूरा मामला

Sat, 26 Aug 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की आज से फिर दो घंटे रोजाना परीक्षा शुरू हो गई। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के सेवारत चिकित्सकों ने आज से 29 अगस्त तक रोजाना 2 घंटे कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस दौरान अस्पतालों में सुबह 8 से 10 बजे तक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अलवर में डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।  डॉ. मोहनलाल सिंधी ने बताया कि 33 सूत्रीय मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2013 में हमसे जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, सीकर जिला मुख्यालय पर भी डॉक्टरों ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनीष खंडेलवाल ने बताया कि 29 अगस्त तक रोजाना दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। अजमेर में भी डाॅक्टर्स ने आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक राजीव गांधी सभागार में हुई।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अजय चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 30 अगस्त को सामूहिक अवकाश रखकर सरकार की नीतियों का रोष जताने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें