फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 15 में से 14 डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों का हाल बेहाल

Sun, 17 Dec 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पोकरण सीएचसी में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में चिकित्सा संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल के आह्वान पर जैसलमेर के पोकरण सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया है। इसके चलते पोकरण के राजकीय अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यहां उपचार के लिए मरीजों को इधर से उधर भटकते देखा गया। साथ ही, अस्पताल में सोनोग्राफी के साथ ही सभी कमरे बंद पड़े थे। पोकरण राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 15 में से 14 चिकित्सक हड़ताल पर रहे।

गौरतलब है कि राजकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई थी। इसी के अंतर्गत आज स्थानीय राजकीय अस्पताल में कार्यरत 14 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले 500 से 600 मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था मात्र एक चिकित्सालय प्रभारी व तीन आयुष चिकित्सकों पर रही। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए सरकार की ओर से रेस्मा लागू किया गया है, लेकिन चिकित्सकों ने रेस्मा की परवाह किए बगैर कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें