फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बारहवीं के छात्र पढ़ेंगे नोटबन्दी

Sat, 01 Apr 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
books - फोटो : demo
विज्ञापन
राजस्थान सरकार नोटबंदी को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। इस चैप्टर में नोटबंदी से जुड़े विभिन्न की जानकारी बच्चे पढ़ेंगे।  
विज्ञापन


शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि नया सत्र सरकारी स्कूलों में नयापन लाएगा और लागू होने वाली योजनाओं से विद्यार्थियों को फायदा होगा। 

बारहवीं की अर्थशास्त्र की किताब में नोटबंदी के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा। बताया जाएगा कि नोटबंदी का देश की अर्थ व्यवस्था पर किस तरह असर हुआ, यह क्यों जरूरी थी। साथ ही नोटबंदी के अर्थशास्त्रीय पहलु को भी पढाया जाएगा। नोटबंदी के साथ ही सरकार की कैशलेस योजना को भी कोर्स का भाग बनाया जाएगा। कैशलेस योजना में डेबिट क्रेडिट कार्ड, भीम एप सरीखी बातें देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही कोर्स में आपातकाल को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह पहली बार कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं को आरटीई के मापदंडों के अनुसार ट्रांसपोर्ट वाउचर का लाभ दिया जाएगा। इससे इन कक्षाओं में पढ रही 33 लाख में से करीब 10 लाख छात्राएं भी ट्रांसपोर्ट वाउचर के दायरे में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें