फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात भाजपा के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला

Thu, 13 Jul 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर के पूर्व पार्षद प्रतापसिंह पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमले में पूर्व पार्षद प्रतापसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। हमला किसी धारदार हथियारों से किया गया था। सूत्रों के अनुसार हमलावर प्रतापसिंह पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घायल प्रतापसिंह को बाद में एमबी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हमला भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अलीपुरा क्षेत्र में हुआ। आज सुबह तक भी हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया।

हमले के बाद जैसे-जैसे भाजपा के नेताओं को पता चला बड़ी संख्‍या में महाराणा भूपाल चिकित्‍सालय में पहुंचे। एमबी अस्‍पताल में भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी जानकारी लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें