जैसलमेर के ऐतिहासिक गडीसर सरोवर में आज सुबह एक युवती का शव तैरते हुए मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार आज सुबह गडीसर सरोवर में एक युवती का शव तैरता हुआ नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तथा शव को सरोवर से बाहर निकाला। सरोवर में बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्तगी को लेकर सरोवर पर नौकायान करने वालों तथा सरोवर के आसपास निवास करने वालों से पूछताछ की। संभावना जताई जा रही है कि यह युवती यहां कहीं ओर से आई थी। मौत का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही के बाद युवती के शव को जवाहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया तथा शिनाख्तगी को लेकर प्रयास तेज कर दिए।