फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंग से आया सेना का जवान कोटा में पेड़ से लटका मिला, पहेली बनी मौत

Mon, 25 Sep 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक जवान पाषण तमंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में पांच दिन पहले मिले पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान हो गई है। शव दार्जिलिंग में सेना की गोरखा रेजिमेंट में कार्यरत था। 
विज्ञापन


जवान का नाम पाषण तमंग था। पाषण तमंग का शव पांच दिन पहले रेलवे कॉलोनी इलाके केे गणेशपुरा के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। मृतक पाषण तमंग के परिजन और सेना के अधिकारी आज कोटा पहुंचे जिसके बाद रेलवे कॉलोनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा। 

हालांकि अभी इसकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस के अनुसार अभी तक दार्जिलिंग से उसके कोटा आने का कारण भी साफ नहीं हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस मान रही है ये

suicide shimla
पुलिस को प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मृतक पाषण तमंग दार्जिलिंग से कोटा क्यों और कैसे पहुंचा। उसने यहां आकर ही सुसाइड क्यों किया? 
इस बारे में मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जवान के शव को आज दार्जिलिंग के लिए रवाना कर दिया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें