फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के तानों से परेशान होकर महिला ने उठाया ये कदम

Wed, 02 Aug 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वह पिछले कुछ दिनों से ससुराल में होने वाले झगड़ों से काफी परेशान थी। इसी दौरान जब उसने पति से फोन पर बात की तो वह भी उसे ताने मारने लगा। इससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर के नौगांवा थाना इलाके में मुबारिकपुर के निकट एक गांव में रहने वाले फतेह मोहम्मद ने पुत्री संजीदा का विवाह एक वर्ष पहले राजगढ़ के बिलेटा गांव निवासी इरफान के साथ किया था। इसी दौरान वह ससुराल पक्ष द्वारा आए दिन दहेज की मांग को लेकर परेशान थी और अपने पिता के घर आई हुई थी। मंगलवार दोपहर संजीदा ने अपने पीहर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह अचेत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना का पता लगा वह उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीहर पक्ष का आरोप है कि मृतका का पति इरफान ने फोन पर उससे झगड़ा किया। इससे परेशान होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया। उधर, पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर सीओ साउथ अनिल बेनीवाल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें