फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में दामाद ने ससुर को बनाया बंधक और फिर कर दिया ये काम...

Wed, 02 Aug 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पलवल में रिश्तों के शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक दामाद पर अपने ससुर को बंधक बनाने का आरोप लगा है। गुरुग्राम के रहने वाला पीड़ित ससुर अपनी बेटी का घर बसाने के लिए खटैला सराय में पंचायत करने आया था। पंचायत चल रही थी, इसी दौरान आरोपी दामाद ने अपने साथियों के साथ पीड़ित को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


आरोपी अपने ससुर को गाड़ी में उठाकर ले गया और उसके साथ मारपीट कर सारे रुपये लूट लिए। फिर उसे बीच सड़क पर फेंककर चले गए। पीड़ित ने पलवल सदर थाने में 13 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा सोहना थाने में भी एक शिकायत दी है। 

आपको बता दें कि गुरुग्राम के नुनैहरा के अयूब की बेटी रुकसार का निकाह गांव सराय खटेला के रहने वाले मोहम्मद के बेटे अहमद के साथ हुआ था। पीड़ित परिवार ने शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग दहेज कम मिलने से खुश नहीं थे। करीब डेढ़ साल पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने रुकसार को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से ही पीड़ित रुकसार अपने पिता के पास ही रह रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष के लोगों से रुखसार को ले जाने के लिए काफी गुहार लगाई लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से उसे ले जाने के लिए कोई नहीं आया। मामला नहीं सुलझने पर 31 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में पीड़ित पक्ष भी पहुंचा। गांव के स्कूल में पंचायत चल रही थी।

इस दौरान दामाद भड़क गया और उसने बंदूक से हवाई फायर कर अपने ससुर अयूब को बंधक बना लिया। आरोप है कि अहमद अपने पिता और साथियों के साथ अपने ससुर को गाड़ी में डालकर ले गया। रास्ते में अयूब के साथ मारपीट की और करीब साढ़े 11 हजार रुपये लूट लिए। 

पीड़ित ने बताया कि रास्ते में जाम लगने की वजह से उसे बीच रास्ते में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें