भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला सरपंच और उसके पति को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एसीबी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरवर पंचायत समिति की सरपंच सोनू रावत और उनका पति गोपाल सिंह रावत है। आरोपियों को जयपुर रोड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पकड़ा गया। यह रिश्वत एक व्यक्ति से पुश्तैनी मकान का पट्टा बनवाने की एवज में मांगी गई थी। भवानीखेड़ा निवासी हेमराज जाट ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नरवर सरपंच सोनू रावत का पति गोपाल सिंह रावत उसके पुश्तैनी मकान का पट्टा बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहा है।