फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबा हुआ धन दिलवाने का झांसा दे सवा तीन करोड़ ठगे, महिला तांत्रिक समेत दो अरेस्ट

Wed, 08 Nov 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महिला तांत्रिक और उसका साथी सरकारी महकमे का बाबू लोगों को काले जादू से जमीन में दबा धन दिलवाने का झांसा देते थे। इनके झांसे में अब तक कई लोग आ चुके है। ठगी कर हड़पी गई रकम सवा तीन करोड़ रुपए से अधिक है।  
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नामजद एक आरोपी को अरेस्ट किया है। इससे पहले इस मामले में एक महिला तांत्रिक भी गिरफ्तार हो चुकी है। राजधानी जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ एडिशनल डीसीपी राजेश मील ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश गुर्जर है। वह नाहरगढ़ इलाके में रहता है और उद्योग भवन में यूडीसी है। इससे पहले ठगी में शामिल बंधा बस्ती निवासी रशीदा बानो को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

प्रागपुरा, दिल्ली रोड निवासी रामकरण, प्रकाश, रामकरण व भरतपुर निवासी दीपक ने आरोपियों के खिलाफ 9 मई को जयपुर के शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रशीदा बानो को बताया देवी का अवतार और फिर...

gold - फोटो : Demo pic
जिसमें बताया था कि उनका परिचित ओमप्रकाश गुर्जर उन्हें वर्ष 2012 में प्रागपुरा के तीनों पीड़ितों को मकान दिखाने के बहाने रशीदा बानो के घर ले गया। उसने रशीदा बानो को देवी का अवतार बताते हुए उसी मकान में करोड़ों का धन दबा होना बताया।

देवी माता को खुश करने के लिए तंत्र-मंत्र व टोटके के बहाने ठगी के शिकार चारों पीड़ितों से लगभग एक साल की अवधि में करीब 1.33 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस दौरान रशीदा बानो ने चारों पीड़ितों को एक-एक पीतल की ईंट पकड़ा दी और कहा कि 40 दिन तक घर में रखना।

उसके बाद खोलने पर वह सोने की ईंटों में बदल जाएगी, लेकिन 40 दिन बाद वह पीतल की ही बनी रही। संदेह होने पर पीड़ितों ने रुपए लौटाने की बात कही तो टालमटोल कर आश्वासन देने लगे और कहा कि पूजा में कुछ गड़बड़ हो गई है। इससे गड़ा धन नहीं निकला और नाहीं ईंटे सोने की बनी। 
विज्ञापन

भरतपुर में भी दो करोड़ की ठगी

Fraud - फोटो : demo pic
एसीपी जगमोहन शर्मा के मुताबिक आरोपी पक्ष इससे पहले भरतपुर में भी एक दर्जन लोगों से जमीन में गड़ा धन दिलाने के बहाने करीब दो करोड़ रुपए हड़प चुके है।

उस मामले में सिकन्दरा पुलिस ने रशीदा के बेटे इकबाल को गिरफ्तार किया था। वह जेल में बंद है। जबकि रशीदा बानो व अन्य फरार चल रहे थे। वहीं, पीड़ित रामकरण व दीपक ने बताया कि गढ़े धन के लालच में उन्होंने अपनी दुकान व खेत तक बेच दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें