फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मोबाइल के लिए खाली किया पूरा कुआं, जानिए क्यों...

Thu, 20 Apr 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीलवाड़ा के बनेड़ा स्थित सरदारपुरा गांव में पुलिस ने मोबाइल निकालने के लिए करीब 17 घंटे तक मोटर लगाकर कुएं को खाली करवाया। दरअसल, रायला के एक प्राइवेट स्कूल की टीचर सुनीता चौबे की अकबरपुरा के रहने वाले आरिफ खां ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपित आरिफ भी उसी स्कूल में टीचर था, जहां पढ़ाने के दौरान ही उसकी सुनीता से मुलाकात हुई। इसी दौरान आखिर उसने सुनीता की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सुनीता का पर्स और मोबाइल भी साथ लेकर फरार हो गया। आरोपित आसिफ ने बैग तो कमालपुरा के पास फेंका और मोबाइल फोन सरदारपुरा गांव के रामपाल प्रजापत के कुएं में डाल दिया था। इसी मोबाइल से सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने कुएं को खाली करवाने का कार्य शुरू करवाया, जिसके 17 घंटे बाद बुधवार को पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार सुनीता 14 अप्रेल को रायला से भीलवाड़ा के लिए आरिफ के साथ ही निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इस पर पिता सुशील ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। इसी दौरान रविवार को कुछ लोगों को कोटा बायपास पर बासाखेड़ा व सोलबीघा गांवों के बीच पहाड़ियों पर महिला का अर्द्ध नग्न शव दिखा।
विज्ञापन


चेहरा बिगड़ा होने के कारण मृतका की सही तरह से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने परिजनों को उसके कुछ गहने और कपड़े दिखाए तो शव की शिनाख्त सुनीता के रूप में हुई। बेटी की ऐसी हालत देखकर आरिफ पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें