विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर को पोद्दार हवाई चप्पल फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
अग्निशमन दल के कर्मचारी आग बुझाने मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का काम शुरु हुआ।
फायर अफसर जलज घसिया के मुताबिक बीस से ज्यादा दमकलें आग बुझाने में जुटी। तब कहीं तीन घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग से पोदृदार चप्पल फैक्ट्री का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एसडीआरएफ के कमांडेंट एसपी अनिल टांक ने बताया कि हादसे को देखते हुए एसडीआरएफ की दो कंपनियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में नाकाम रहे कर्मचारी
aag
- फोटो : vishnu sharma
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे रोड नंबर सात, विश्वकर्मा औदृाोगिक क्षेत्र में पोदृदार हवाई चप्प्ल फैक्टी में आग लगने की सूचना मिली थी। तब कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आग ने वहां रखे ज्वलनशील पदार्थ से भरे ड्रमों और रबर से बनी चप्पलों में फैल गई। शुरूआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। बाद में, सूचना मिलने पर रोड नंबर एक स्थित फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां रवाना हुई।
फैक्ट्री के नजदीक ही पेट्रोल पंप स्थित है, गनीमत रही कि वहां तक आग की लपटें नहीं, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो जाता। वहीं, चप्पल और जूतों में आग लगने से तेज काला धुंआ आसमान में फैल गया। इससे वहां से आने जाने वाले राहगीरों में सनसनी मच गई। वहीं, आग के वक्त बनीपार्क से वीकेआई पहुंचने वाली कुछ गाड़ियों को कलेक्ट्री सर्किल पर चल रहे महाधरने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, आग काफी भीषण थी, जिसमें कंपनी का संभवतया लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वीकेआई में आसपास की एक दो फैक्ट्री में हर साल एक निश्चित समय के आसपास ही आग लगती है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाता।