फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के इस आश्रम में भी नजरबंद थी लड़कियां, किलेबंदी से पुलिस भी हैरान 

Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
वीरेंद्र ​देव दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोपों में फंसे आसाराम बापू, गुरुमीत रामरहीम और भी कई अन्य बाबाओं के बाद अब एक और कथित बाबा बेनकाब हुआ है...जी हां नाम है वीरेंद्र दीक्षित। नई दिल्ली में आध्यात्मिक विश्विद्यालय के नाम की आड़ में घिनौना काम करने के संगीन आरोपों से घिरा यह बाबा वीरेंद्र दीक्षित है।
विज्ञापन

 
कोर्ट के आदेशों के बाद हरकत में आई पुलिस ने दिल्ली में वीरेंद्र दीक्षित के आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी आश्रम में छापामारी कर कई युवतियों और महिलाओं को आश्रम से मुक्त करवाया। वहीं, आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी इस कथित बाबा वीरेंद्र  दीक्षित का एक आश्रम होने की जानकारी तब सामने आई। 

जबकि झुंझुनू में रहने वाली एक महिला ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें यह बताया कि वह अपनी बेटी के साथ जयपुर स्थित वीरेंद्र दीक्षित के आध्यात्मिक आश्रम में आई थी। यहां से ही उसकी बेटी अचानक लापता हो गई। 
विज्ञापन


 

गायब हुई युवती के बारे में जानकारी जुटाने आश्रम पहुंची, तब सामने आया कि

जयपुर स्थित वीरेंद्र दीक्षित आध्यात्मिक विश्विद्यालय - फोटो : Vishnu Sharma
झोटवाड़ा इलाके की प्रेम नगर स्थित ओम शिव कॉलोनी के एक प्लॉट संख्या 211 में पिछले लंबे अरसे से चल रहे इस आश्रम में आज जब झोटवाड़ा पुलिस टीम गायब हुई युवती के बारे में जानकारी जुटाने आश्रम पहुंची। तब सामने आया कि आश्रम में लगभग 15 से 30 वर्ष तक की किशोरी, युवती और महिलाएं रह रही है।

इस आश्रम की सभी दीवारें बड़े अजीब विवादास्पद किस्म के नारों से पुती हुई थी। यही नहीं आश्रम की सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह से पैक थे। ना तो कोई बाहर से अंदर देख सकता है और ना ही कोई अंदर से बाहर। आश्रम के अंदर क्या चल रहा है यह किसी को भी पता नहीं।

दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर अय्याशी का आश्रम चलाने वाले ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के जयपुर में भी चल रहे इस आश्रम पर झोटवाडा थाना पुलिस ने छापेमारी कर कई साक्ष्य जुटाए। आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने आज तक आश्रम के अंदर से किसी भी महिला या किसी भी ​युवती को बाहर आते हुए नहीं देखा है और नाहीं किसी बाहर के व्यक्ति को आश्रम के अंदर जाते हुए देखा।

 
विज्ञापन

कमरों की दिवारों पर अनेक स्लोगन लिखे हुए हैं....जैसे की रात को बाबा....

वीरेंद्र देव दीक्षित आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी - फोटो : Vishnu Sharma
आश्रम के अंदर क्या गतिविधि चलती है। इसके बारे में किसी को कुछ भी खबर नहीं है। आश्रम के गेट को पूरा कवर कर के रखा गया है, सिर्फ एक छोटी सी खिड़की है। जिसमें से खाने—पीने के सामान अंदर दिया जा सके बस इतनी ही जगह रखी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया की एक युवक है जो खाने—पीने का सामान लेकर आता है और गेट पर पकडा कर चला जाता है।

जब पुलिस टीम ने आश्रम की छानबीन करी तो यह बात का खुलासा हुआ की आश्रम के अंदर कमरों की दिवारों पर अनेक स्लोगन लिखे हुए हैं....जैसे की 'रात को बाबा की याद में सोएंगे तो सुबह को बाबा आकर खटिया हिलाएंगे'.....इसके साथ ही पुलिस को आश्रम के अंदर से कुछ किताबे मिली हैं जिन पर काफी आपत्तीजनक बातें लिखी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक आश्रम में मिली किशोरियों, युवतियों और महिलाओं से पूछताछ कर पुलिस सभी का वैरिफिकेशन करने में जुट गई है। वहीं, झोटवाड़ा थाने में झुंझूनूं निवासी महिला की ओर से उसकी बेटी के आश्रम से गायब होने के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें