एक मां की मौत के बाद ऐसा वीडियो सामने आया जिसने एकबारगी सनसनी मचा दी। पेशे से शिक्षक एक कलयुगी बेटे ने सारी हदें पार कर दीं।
अलवर के शाहजहांपुर में रहनेवाली करीब 80 साल की ब्रह्मकौर देवी की मौत करीब पन्द्रह दिन पहले हो चुकी है। बुजुर्ग महिला लकवे से पीड़ित थी। महिला की मौत के सारे क्रिया कर्म होने के बाद एक वीडियो वारयल हुआ। इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया। वीडियो में महिला का बेटा अपनी मां को बुरी तरह मारता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में जो नजर आया उसे देखकर सभी दंग रह गए। बेटे के नाम जोगेंद्र चौधरी बताया जा रहा है। वीडियो में सामने आया कि बेटा महिला को शौच करवा रहा था।